चंडिगढ़ (Better News): कृषि बिलों के विरोध में किसान मजदूर संघर्ष समिति, आज से 26 सितंबर तक पंजाब में रेल रोको आंदोलन करेंगे।
आपको बता दे कि इससे पहले पंजाब में विभिन्न कृषि संगठन 25 सितंबर को इस विधेयक के विरोध में ‘बंद’ की घोषणा कर चुके हैं। इसी संदर्भ में रेल रोको विरोध प्रदर्शन भी आज दोपहर में शुरू होगा।
👉🏻 फ़ेस्बुक पर ख़बरें देखने के लिए हमसे जुड़े, यहाँ क्लिक करें।
बताया जा रहा है कि अमृतसर, जालंधर, गुरदासपुर और बठिंडा में बड़े प्रदर्शन हो सकते हैं।
आपको बता दें, संसद में पारित किये गये तीनों कृषि बिलों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार बहुमत के नशे में चूर है।
👉🏻 Whatsapp📱पर ख़बरें पाने के लिए हमसे जुड़े, यहाँ क्लिक करें।
उन्होंने कहा कि राज्यसभा में नियमों की अनदेखी कर के जल्दबाज़ी में पारित किए गए किसान बिलों का विरोध करने के लिए 25 सितंबर से देश भर में किसान चक्का जाम करेंगे।
भारतीय किसान यूनियन ने इसे किसान कर्फ़्यू का नाम भी दिया है। किसान यूनियन की मुख्य आपत्तियां इस प्रकार है:-
👉🏻 इंस्टाग्राम पर ख़बरें देखने के लिए हमसे जुड़े, यहाँ क्लिक करें।
- राज्यसभा में बिना चर्चा के पास हुए बिल- देश की संसद के इतिहास में पहली दुर्भाग्यपूर्ण घटना है कि अन्नदाता से जुड़े तीन कृषि विधेयकों को पारित करते समय न तो कोई चर्चा की और न ही इस पर किसी सांसद को सवाल करने का सवाल करने का अधिकार दिया गया।
- किसानों के समर्थन मूल्य का अधिकार– आज देश की सरकार पीछे के रास्ते से किसानों के समर्थन मूल्य का अधिकार छीनना चाहती है। जिससे देश का किसान बर्बाद हो जायेगा।
- देश के सांसदों को सवाल पूछने का अधिकार– अगर देश के सांसदों को सवाल पूछने का अधिकार नहीं है तो सरकार महामारी के समय में नई संसद बनाकर जनता की कमाई का 20000 करोड रूपया क्यों बर्बाद कर रही है?
- मण्डी के बाहर खरीद पर कोई शुल्क नही- मण्डी के बाहर खरीद पर कोई शुल्क न होने से देश की मण्डी व्यवस्था समाप्त हो जायेगी। सरकार धीरे-धीरे फसल खरीदी से हाथ खींच लेगी।
- किसान को बाजार के हवाले छोड़ना ग़लत- किसान को बाजार के हवाले छोड़कर देश की खेती को मजबूत नहीं किया जा सकता। इसके परिणाम पूर्व में भी विश्व व्यापार संगठन के रूप में मिले हैं।
.

Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहे।
यह भी पढ़ें:
- Breaking News: पंजाब के आसमान में चमकी ‘रहस्यमयी रोशनी’, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो!
- SBI SCO Recruitment 2026: एसबीआई एससीओ लॉ पदों पर हो रही भर्ती, फ्री में करे अप्लाई …
- अगर दंगा किया या हिंसा और तोड़ फोड़ किया तो …
- NASA का बड़ा एलान, बनेगा चांद पर इंसानी बेस…
- आज भारत बंद! देशभर में चक्का जाम, घर से निकलने से पहले ध्यान दे।




