वाशिंगटन: अमेरिका ने अब बच्चों को भी कोरोना की वैक्सीन लगाने के लिए मंज़ूरी दे दी है।
अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (FDA) ने फाइजर-बायोएनटेक (Pfizer-BioNTech) की कोविड-19 वैक्सीन (COVID-19 Vaccine) को 12 से 15 साल के बच्चों में आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है।

अमेरिका ने कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में इसे एक महत्वपूर्ण फैसला बताया है और वैक्सीन के इस्तेमाल की मंजूरी दी है।

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, भारत में कोरोना की तीसरी लहर के दौरान बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे।

एफडीए के कार्यकारी आयुक्त डॉक्टर जेनेट वुडकॉक ने कहा-‘वैक्सीन के इस्तेमाल को लेकर लिया गया यह निर्णय हमें सामान्य स्थिति में लौटने के करीब लाएगा। माता-पिता और अभिभावक इस बात के लिए आश्वस्त हो सकते हैं कि एजेंसी ने सभी उपलब्ध डेटा की गहन समीक्षा की है।’

Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर , टेलीग्राम और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहने के लिए पेज अभी लाइक, फ़ॉलो या सब्स्क्राइब करें।
यह भी पढ़े:

- Breaking News: पंजाब के आसमान में चमकी ‘रहस्यमयी रोशनी’, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो!
- SBI SCO Recruitment 2026: एसबीआई एससीओ लॉ पदों पर हो रही भर्ती, फ्री में करे अप्लाई …
- अगर दंगा किया या हिंसा और तोड़ फोड़ किया तो …
- NASA का बड़ा एलान, बनेगा चांद पर इंसानी बेस…
- आज भारत बंद! देशभर में चक्का जाम, घर से निकलने से पहले ध्यान दे।

Better News-(india) तक अपनी बात पहुंचाएं:–Better News-(india) को खबरें सूचनाएं जानकारियां; हमारे whatsapp नम्बर- 70099-38991 पर भेजें या [email protected] पर मेल करें।
भेजने वाले का नाम मेल पहचान सब गोपनीय रखा जाएगा।




