फतेहगढ़ साहिब, DJ: फतेहगढ़ साहिब में मात्र 20 रुपये के अंडों ने हवलदार को सस्पेंड करा दिया। वर्दी में इस हवलदार की शर्मनाक करतूत कैमरे में कैद होने के बाद वीडियो खूब वायरल हुई। जिससे पंजाब पुलिस की साख भी खराब हुई।
जैसे ही यह वीडियो एसएसपी अमनीत कौंडल के पास पहुंची तो उन्होंने तुरंत तहसील गार्द में तैनात हवलदार को सस्पेंड कर दिया। साथ ही हवलदार की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई।

रोजाना अपनी रेहड़ी पर अंडों की सप्लाई देने वाला व्यक्ति ज्योति स्वरूप चौक के पास सड़क किनारे रेहड़ी खड़ी करके एक दुकान में अंडे देने गया था।
इसी बीच, वहां खड़े एक हवलदार ने एक के बाद एक चार अंडे रेहड़ी से उठाकर पैंट की जेबों में डाल लिए और आटो में बैठ वहां से छू-मंतर हो गया।

परन्तु, जब हवलदार आंख बचाकर अंडे चोरी कर रहा था तो वहां पास ही खड़े एक व्यक्ति ने यह सारा क़िस्सा अपने मोबाइल में रिकार्ड कर लिया। वीडियो वायरल होने के बाद पोल खुली।
एसएसपी कौंडल ने हवलदार को सस्पेंड करने की पुष्टि करते हुए कहा कि ऐसे कर्मियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।


Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर , टेलीग्राम और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहने के लिए पेज अभी लाइक, फ़ॉलो या सब्स्क्राइब करें।
यह भी पढ़े:

- Breaking News: पंजाब के आसमान में चमकी ‘रहस्यमयी रोशनी’, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो!
- SBI SCO Recruitment 2026: एसबीआई एससीओ लॉ पदों पर हो रही भर्ती, फ्री में करे अप्लाई …
- अगर दंगा किया या हिंसा और तोड़ फोड़ किया तो …
- NASA का बड़ा एलान, बनेगा चांद पर इंसानी बेस…
- आज भारत बंद! देशभर में चक्का जाम, घर से निकलने से पहले ध्यान दे।
- AI कंटेंट पर लेबल लगाना, डीपफेक वीडियो-फोटो भी 3 घंटे में हटाने होंगे, सरकार का आदेश!
- बारिश और ठंडी हवाओं से जनजीवन प्रभावित, सड़कों पर बढ़ी मुश्किलें

Better News-(india) तक अपनी बात पहुंचाएं:–Better News-(india) को खबरें सूचनाएं जानकारियां; हमारे whatsapp नम्बर- 70099-38991 पर भेजें या [email protected] पर मेल करें।
भेजने वाले का नाम मेल पहचान सब गोपनीय रखा जाएगा।




