चंडीगढ़ (BetterNews): पंजाब डीजीपी गौरव यादव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सवाल उठाए हैं।
गृह मंत्रालय ने पंजाब के मुख्य सचिव जंजुआ को पत्र लिख कर यह सवाल पूछा है कि नियमों के अनुसार 6 महीने तक की तय सीमा को नजरअंदाज करते हुए गौरव यादव को DGP पद पर क्यों कायम रखा गया है। वह पिछले 8 महीने से डीजीपी पद पर स्थिर हैं।
अभी तक राज्य के अंदर रैगुलर DGP नियुक्ति संबंधी नियुमों के अनुसार अधिकारियों को लेकर अभी तक नया पैनल क्यों नहीं भेजा गया है।
बता दें कि इससे पहले डीजीपी वी. के. भावरा 2 महीने की छुट्टी पर चले गए थे। उनके चले जाने पर केंद्र में डेपुटेशन पर अर्जी लगा दी गई थी। भावरा के आईपीएस गौरव यादव को DGP पद की जिम्मेदारी सौंप दी गई थी।