चंडीगढ़ (Better News) : कोरोना महामारी के दौरान कैप्टन सरकार ने पंजाब में प्रवेश करने वाले अन्य राज्यों के लोगों को राहत दी है। लोगों की ज़रूरतों और काम-काज को ध्यान में रखते हुए, सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह ऐलान किया है कि बाहरी राज्यों से पंजाब में तीन दिन के लिए आने वाले लोगों को अब क्वारेंटाइन होने की जरुरत नहीं है।
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि यात्रियों को अब पंजाब की एंट्री पर स्वै घोषणा पत्र देना पड़ेगा, जिसमें राज्य में आने संबंधी जानकारी देनी पड़ेगी। हालांकि इससे पहले अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों को पंजाब में आने से पहले रजिस्ट्रेशन करवाने की जरुरत होती थी और फिर क्वारेंटाइन भी होना पड़ता था।
.
Better News (India) पर ताज़ा Hindi ख़बरें; हमारे फ़ेस्बुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर और यूटूब अकाउंट पर भी अप्डेट होती रहती है, जुड़े रहे।
यह भी पढ़ें:
- BIG BRAKING: धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफ़ा !
- BIG Breaking: छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच मोदी सरकार ने शिक्षा…
- Breaking News: पंजाब के आसमान में चमकी ‘रहस्यमयी रोशनी’, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो!
- SBI SCO Recruitment 2026: एसबीआई एससीओ लॉ पदों पर हो रही भर्ती, फ्री में करे अप्लाई …
- अगर दंगा किया या हिंसा और तोड़ फोड़ किया तो …




